लापिया में कब्बड़ी प्रतियोगिता सीजन 4 का आयोजन

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के लापिया गांव में सात दिवसीय लापिया प्रो कबड्डी लीग सीजन 4 का आयोजन जारी है ।  लापिया प्रो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि। इस टुनामेंट मे कुल 6 टीमें भाग ले रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ ठा. नारायण सिंह एवं केलाश सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयोजन कमेटी की और से विजेता टीम को पारितौषिक के रूप में राशि 31000 नकद व ट्रॉफी तथा द्वितीय को 15000 रुपये व ट्राफी एव
तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5100 रूपये प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान कमेटी सदस्य गणेश वैष्णव,जाकिर मंसूरी, स्वरूप सिंह, मुस्ताक खा, महेन्द्र जाट समस्त लापिया ग्रामवासी मौजूद थे ।