Homeभीलवाड़ाचार दिन से लापता महिला की लाश कुएं में मिली

चार दिन से लापता महिला की लाश कुएं में मिली

चार दिन से लापता महिला की लाश कुएं में मिली
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सोपुरा बस स्टैंड के पास गुरुवार देर रात कुएं में अज्ञात महिला की लाश पड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना पर बड़लियास पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय में भेजा, जहां शुक्रवार को महिला की शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया । दिवान बजरंग लाल ने बताया कि सोपुरा बस स्टैंड के पास बाबूलाल गुर्जर के खेत पर बने कुएं में गुरुवार देर रात एक अज्ञात महिला की लाश मिली, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला, किसान को कुएं के पास महिला की सोल पड़ी होने के चलते शंका हुई, जिस पर कुएं में देखा तो एक महिला की लाश तैरती हुई दिखाई दी, देर रात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भेजा, शुक्रवार को महिला की शिनाख्त का प्रयास किया तो महिला की पहचान संगीता पत्नी जीवा लाल सिगाड़ आदिवासी भील निवासी कुकडी पाडा, थाना पाटन, जिला झालावाड़ के रूप में हुई, जो गेगा का खेड़ा के जंगल में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं, वही ईंट भट्टों पर काम करते हैं । महिला की पहचान पति व भाई ने की, उन्होंने बताया कि कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, 27 जनवरी शाम को बाथरूम करने की कहकर निकली थी, जो वापस नहीं लौटे, इस पर परिजनों ने महिला की आसपास तलाश कर रहे थे । शुक्रवार को भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया ।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES