श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हुआ सहस्त्रधारा जलाभिषेक

शम्भूगढ़ । स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति मुख्यालय पर आज पवित्र मास श्रावण के अन्तिम सोमवार को नवयुवक मंडल द्वारा तेजाजी चौक स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर पर सहस्त्र धारा जलाभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ 2:15 घंटे तक लगातार जलाभिषेक जारी रहा, अभिषेक के तत्पश्चात महादेव का अद्भुत श्रंगार किया व 151 किलो शुद्ध देसी घी से निर्मित हलवे के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों मैं वितरण किया गया ।
इस मौके पर भगवान् शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी ताता लगा रहा, आयोजक समिति के लोकेश साहू ने बताया कि यह जलाभिषेक कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है इस अवसर पर कस्बे में सुख- शांति और खुशहाली की कामना की जाती है। उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपूर्ण होता है।