Homeराजस्थानजयपुरउनियारा भाजपा कार्यकर्ता अटल जी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप...

उनियारा भाजपा कार्यकर्ता अटल जी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया

 महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल उनियारा द्वारा आज स्व.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपीय की 101 वी जयंती मनाई गई। जिसमे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेय की तस्वरी पर पुष्पांजलि करी।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने बताया कि
अटल बिहारी वाजपेयी जो तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने,वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भाजपा के अध्यक्ष, एक प्रखर वक्ता, और ‘पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में जीत, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (सड़क मार्ग) व दिल्ली मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जाने जाते हैं, और उन्हें ‘भारत रत्न’ सहित कई सम्मान मिले है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहाँ की आज पूरा देश सुशासन दिवस मना रहे हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित है। सुशासन का अर्थ है पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण। जब सरकार की नीतियां आम नागरिक तक ईमानदारी से पहुंचती हैं, तभी सच्चा विकास होता है। सुशासन से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है और समाज में विश्वास बढ़ता है आज अटल जी की प्रेरणा से केंद्रीय और राज्य सरकारें चल रही है और भारत देश विकाश के साथ विश्व गुरु बनने की और बढ रहा है। शहर मंडल महामंत्री मनोज शर्मा द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, भाजपा नेता सुरेश कुमावत,जगदीश साहू, भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, मंडल मंत्री उम्मेद सिंह, आशा राम चौधरी, मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड, आत्मा राम,कान्हाराम सैनी, गिर्राज गूर्जर, नारायण गूर्जर, आशा राम सैनी फोजी सहित अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES