(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल।पूर्व विधायक स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों और श्रमिक नेताओं ने शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में शामिल गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत नेता को श्रमिक वर्ग का सच्चा हितैषी और लोकप्रिय नेता बताया।
कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्याम पुरोहित , मोहन लाल तिवारी, प्रहलाद गहलोत,प्रकाश सुराणा, अनवर मोहम्मद पठान,प्रहलाद सुथार, बंसी लाल रैगर,इसराइल मोहम्मद, नगर कांग्रेस सचिव शब्बीर मोहम्मद, जगदीश चंद्र जीनगर, मोनू तिवारी पवन धानुका, समसुदीन रंगरेज, चुनी लाल गाडरी, प्रदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।सभी ने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए कहा कि गोकुल प्रसाद पुरोहित ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रमिक नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।