Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन सहकारिता भवन में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है हम सभी को स्वयं भी दोबारा सदस्य बनना है और नए लोगों को भी अभियान में जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाना है। हम सब मिलकर संगठन के लक्ष्य को पूरा करेंगें। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि सदस्यता अवसर है पुराने लोगों को दुबारा जोड़कर उनके मान सम्मान को बनाए रखने का और नए लोगों को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से जोड़कर नेतृत्वकर्ता बनने का अवसर है।

प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित एक जन संगठन है। भारतीय जनता पार्टी अपनी संगठनात्मक संरचना में नवीन लोगों को शामिल करके सतत संगठनात्मक विस्तार करती रहती है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए सदस्यता को इस बार भी सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी और सर्वाग्रही बनाना है। उत्तर प्रदेश के सभी 98 जिलों में 24 अगस्त तक जिला कार्यशाला संपन्न हो जाएंगी। इसके उपरांत मंडल और उसके बाद 31अगस्त को प्रदेश के 1,62,012 बूथों पर भी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
2017 और 2019 में भी सदस्यता अभियान चलाया गया था। अबकी 1 सितंबर से 25 सितंबर प्रथम चरण और उसके उपरांत द्वितीय चरण में 1 से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाना है। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह अपने परिचित के फोन से मिस्ड कॉल दिलवा कर प्राप्त लिंक पर अपनी जानकारी भरवा सकते हैं या फिर जिले से पेपर फॉर्म भरकर भी सदस्य बन सकते हैं। सदस्यता अभियान के लिए सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के लिए सदस्यता लक्ष्य दिया गया है जिसमें प्रदेश पदाधिकारी 5000, सांसद, विधायक, महापौर 10000, जिला अध्यक्ष और सहकारी निदेशक 1000, पार्षद 500 और अन्य सदस्यों को कम से कम 100 सदस्य बनाने है।

11 से 17 सितंबर तक घर घर संपर्क का महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता 7 दिन का विशेष सदस्यता अभियान चलाएंगे। जनसंख्या के दौरान पार्टी के विचारधारा और मोदी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करनी है और कम से कम 100 प्रमुख मतदाताओं के साथ “संपर्क से समर्थन” कार्यक्रम का आयोजन करना है। रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाना है।
1 से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में “समूह विशिष्ट संपर्क” करना है जिसमें प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, पूर्व सैनिक, खिलाड़ियों, सहकारिता समूह, स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य समूह से संपर्क करके सदस्य बनाना है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पूर्व में आयोजित आयोजित सदस्यता अभियान में लखनऊ महानगर ने लगभग 5 लाख सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया था इस बार हमारे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिलकर उस लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में महापौर सुषमा खर्कवाल ने समापन सत्र को संबोधित किया। मनीष गुप्ता, नानक चंद लखमानी, सुधीर हलवासिया, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री राम अवतार कनौजिया उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर सौरभ वाल्मीकि टिंकू सोनकर, जया शुक्ला, गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी सहित महानगर पदाधिकारी, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ और विभागों के संयोजक उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES