Homeराजस्थानअलवरलेपर्ड ने किया युवक सहित बकरियों पर हमला, दो बकरियों की हुई...

लेपर्ड ने किया युवक सहित बकरियों पर हमला, दो बकरियों की हुई मौत

बानसूर।स्मार्ट हलचल/क्षेत्र में लेपर्ड की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। बुधवार को ग्राम बहराम का बास में दोपहर करीब 3 बजें लेपर्ड ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के लिए जब चरवाह दौड़ा तो लेपर्ड ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में लेपर्ड ने दो बकरियों को मार डाला। तों वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।फोरेस्टर सुभाष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लेपर्ड के बकरियों का शिकार करने और युवक पर हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची औंर घटना की जानकारी ली। वन विभाग की टीम लेपर्ड की मॉनिटरिंग में लगी हुई है तों वहीं बहराम का बास निवासी मनोज यादव ने बताया कि वह घाट रोड़ पर अपनी बकरियों को चरा रहा था। इसी दौरान अचानक लेपर्ड ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इसी दौरान बकरियों को बचाने दौड़ा तो उस पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के शरीर पर कई जगह चोट आई है। लेपर्ड ने दो बकरियों को भी मार डाला। इस दौरान युवक चिल्लाया तो आसपास के लोग पहुंचे जब तक लेपर्ड पहाड़ की और भाग गया। घटना की सूचना बहराम का बास वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल युवक मनोज यादव ने बताया कि इससे पहले भी लेपर्ड तीन बकरियों का शिकार कर चुका है। बानसूर में लगातार लेपर्ड की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लेपर्ड ने रामपुर कस्बे में कुछ दिन पहले एक किसान की गाय का शिकार किया था और कांकड़ की ढाणी में नीलगाय का शिकार कर दिया था।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES