Homeभीलवाड़ाजीवन बहुत ही सुंदर और आसान बनाती है रेकी और प्रार्थनाएं: रेकी...

जीवन बहुत ही सुंदर और आसान बनाती है रेकी और प्रार्थनाएं: रेकी गुरु रेखा चौधरी

बसंत बिहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नारायण रेकी टोक करवाया, लगभग 80 से अधिक महिलाएं रही उपस्थित

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|बसंत बिहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नारायण रेकी टोक करवाया गया। जिसकी शुरुआत वर्ल्ड फेम नारी रतन राजेश्वरी मोदी मुंबईं (राज दीदी) ने की। अध्यक्ष शोभा राठी व सचिव सुनीता लढा, कोषाध्यक्ष आरती लढा ने बताया यह टॉक भीलवाड़ा की सेंट्रल हेड रेकी गुरु रेखा चौधरी के सानिध्य मे करवाया। उनका उद्देश्य है सबका जीवन सरल और सुखमय हो। रेकी गुरु रेखा चौधरी ने रेकी के बारे में बताते हुए कहा जीवन बहुत ही सुंदर और आसान बनाती है रेकी और प्रार्थनाएं, रेकी हमें सकारात्मक रहना सिखाती है जिससे हम खुशियां, स्वस्थ, धन और जो भी हमें जीवन में चाहिए वह सब सरलता पा सकते है, नारायण रेकी हमें सकारात्मक ऊर्जा के बारे में बताती है जिससे हम विचार, वाणी, व्यवहार से सकारात्मक ऊर्जा पा सकते हैं। नारायण रेकी में राम राम के जाप के साथ ही लिंग की जाती है। इस प्रोजेक्ट में आदरणीय अतिथि जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष डॉक्टर सुमन सोनी, सचिव सोनम माहेवरी सहीत सभी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष व सचिव और मंडल की लगभग 80 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी। सभी कार्यकारिणी और मंडल के संरक्षक उपस्थित थी। मंडल सदस्य मिता सोमानी ने मंच संचालन किया। रेखा चौधरी और पूरी टीम का उद्देश्य है नारायण रेकी का टोक पूरे भीलवाड़ा के हर क्षेत्र में करवा सके, ताकि सबका जीवन बहुत ही सुंदर हो।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES