Homeराज्यउत्तर प्रदेशबलिया की माटी के लाल एडीआरएम ने गरीबों को ओढ़ाया कंबल

बलिया की माटी के लाल एडीआरएम ने गरीबों को ओढ़ाया कंबल

बलिया की माटी के लाल एडीआरएम ने गरीबों को ओढ़ाया कंबल!

जीवन में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरुरी है-निर्भय नारायण सिह

शीतल निर्भीक
बलिया।स्मार्ट हलचल-शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ, समर्पण की भावना को विकसित करती है। शिक्षा सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।उक्त बातें बलिया की माटी के लाल एडीआरएम के पद तैनात निर्भय नारायण सिंह ने सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर में आयोजित स्वास्थ शिविर के दौरान भीषण ठंड से राहत के लिए गरीबों को कम्बल ओढ़ाते हुए कही।

इस दौरान एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए बेहतर शिक्षा सभी के लिए बहुत जरूरी है। यह आत्म-विश्वास विकसित करता है और व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में मदद करता है। जीवन में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी है। शिक्षा की आवश्यकता आज समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को है। पढ़-लिखकर ही व्यक्ति समाज के बीच बैठने योग्य बनाता है और सभ्य कहलाता है।

उन्होंने कहा कि कहीं भी सम्मान उसी व्यक्ति को दिया जाता है, जो समाज के लिए कुछ करता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा व लग्न से पढ़ाई करने होंगे। ऐसा करने से निश्चित रूप से सफलता हासिल की जा सकती।उन्होंने बेरोजगारी से निजात पाने व बलिया के विकास के लिए बलिया में एनटीपीसी सीमेन्ट बिजली के प्लांट लगाने की मांग उठाई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने आये हुए आगन्तुकों को अंग वस्त्र से समानित कर अभार ब्यक्त किये। इस मौके पर डा०प्रेम प्रकाश सिह, ब्रजेश सिह, हेमनाथ यादव, मन्तोष यादव,भोदा सिह,कन्हैया सिह, मनोज कुशवाहा, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES