लाइफ़लाइन पीस ग्लोबल फाउंडेशन (LPGF) ने मनाया विश्व रक्तदाता दिवस

रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, ‘वंदे जीवन वंदे भारत’ प्रोजेक्ट की हुई घोषणा

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।यातायात जागरूकता और शपथ: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं निदेशक लक्ष्मण सामरिया ने रक्तदाताओं एवं रक्तमित्रों को सड़क सुरक्षा के तहत शपथ दिलवाई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात जागरूकता का संदेश देते हुए हेलमेट भी वितरित किए गए। साथ ही, उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान करने की भी शपथ दिलाई गई।
‘वंदे जीवन वंदे भारत’ प्रोजेक्ट: संस्था के महासचिव व निदेशक मनोज बारूपाल ने सभी को संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि LPGF पिछले 10 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय है। अब सामाजिक सरोकार को और विस्तार देते हुए संस्था ‘वंदे जीवन वंदे भारत’ प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके तहत रक्तदान (जीवन दान), जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्य किया जाएगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: संस्थापक लक्ष्मण सामरिया ने आगामी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि संस्था जल्द ही ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के सिद्धांत पर आधारित 2 जन औषधि केंद्र खोलने जा रही है। इसके साथ ही, आमजन की सुविधा के लिए संस्था का अपना ब्लड बैंक ‘लाइफ़लाइन आरएल ब्लड बैंक एंड एसडीडी सेंटर’ (LIFELINE RL BLOOD BANK AND SDP CENTRE) भी शुरू किया जा रहा है।
संगठन में नई नियुक्ति:
कार्यक्रम के दौरान संस्था की महिला विंग को मजबूती देने के लिए ज्योत्सना चौहान को प्रदेश प्रभारी (महिला विंग) का संयोजक घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक अभियोजक अजय फुलवारी ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिल आर्य ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथि:
गोपाल सिंह,इशिका जैन,संदीप जैन,सुधीर तोमर एवं नरेंद्र जेसवानी
दुर्गा प्रसाद खीचा,नीलम सामरिया
एडवोकेट भरत सांखला एवं एडवोकेट जितेंद्र सिंह पंवार
रामनिवास मेस, राकेश झांकल और सत्यनारायण सैन
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सहयोग के लिए सभी भामाशाहों और अतिथियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।