कार्तिक पूर्णिमा महापर्व पर शाहपुरा नृसिंहद्वारा कुण्ड पर दीपदान कार्यक्रम संपन्न

ऐतिहासिक नृसिंहद्वारा कुण्ड को 551 दीपकों से सजाया

पौराणिक धरोहर जलस्रोत कुण्ड की विधिविधान से पूजा अर्चना की व संरक्षण का संकल्प लिया

किशन वैष्णव
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा में कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर आज सनातन मित्र मंडल,शाहपुरा समूह द्वारा नृसिंहद्वारा कुण्ड, कोठी रोड पर पंडित विनीत गौड़ द्वारा ऐतिहासिक जल स्रोत कुण्ड की विधिविधान से पूजा अर्चना कर संपूर्ण कुंड को 551 दीपक प्रज्ज्वलित कर से सुसज्जित किया गया…कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण जल संरक्षण कार्यकर्ता दिनेश सिंह भाटी ने बताया कि शाहपुरा में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के अंतर्गत अनेक बावड़िया, कुण्ड व तालाब अवस्थित है सनातन संस्कृति के उज्ज्वल पर्व कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज विधि-विधान से दीपदान संध्या आरती कर ऐतिहासिक जलस्रोत के संरक्षण का संकल्प लिया गया….दीपदान कार्यक्रम सह संयोजक अंतर्राष्ट्रीय फड़ चित्रकार विजय जोशी ने बताया की सनातन धर्म के अनेक त्योहारों द्वारा नई पीढ़ी में संस्कारों के स्थानान्तरण का सुदृढ़ माध्यम है समूह द्वारा आगामी समय में एकादशी व पूर्णिमा पर इसी प्रकार जलस्रोत सन्ध्या आरती व दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे..…
कार्यक्रम में दिनेश सिंह भाटी,आशीष लक्षकार, विजय जोशी, माधवप्रसाद शर्मा, कुसुमशर्मा,राजश्री सुखवाल, बृजेन्द्र शर्मा, संजय ओझा,अंकुश चौहान, भानुकुमार गौड़,अर्यमा सिंह,दिव्यांशु कुमावत,भव्या कँवर, स्वस्ति सिंह, प्रिन्स चौहान,खुशी कँवर आदि अनेक सनातन प्रेमी भक्तगण उपस्थित थे…|