Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़लाडपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग की लाइट बंद व सर्विस रोड़ क्षतिग्रस्त से...

लाडपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग की लाइट बंद व सर्विस रोड़ क्षतिग्रस्त से ग्रामीणों में रोष

Published on

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा, स्मार्ट हलचल. कोटा-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर स्थित लाडपुरा चौराहे पर लाइट का थांबा लगाया गया है, लेकिन अभी तक लाइट चालू नहीं की गई है, जिससे रात में अंधेरा छाया रहता है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। जबकि वाहन चालक को इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। लाइट खुदाई का कार्य शुरू 20 जून 2025 को चालू किया गया था। जिसको आठ महीने से अधिक होने के बावजूद लाइट को चालू नहीं की गई। खुदाई के बाद मिट्टी को डिवाइडर से भी नहीं हटाई गई है। ग्रामीणों में लाइट बंद होने से काफी रोष है। सड़क मार्ग पर जमा गड्ढे, उड़ती धूल-मिट्टी ने वाहन चालकों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौकी से देवनारायण मंदिर के बीच का एक किलोमीटर सर्विस रोड़ हिस्सा क्षतिग्रस्त है, जिससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और पदयात्रियों की जान जोखिम में है। टोल अधिकारी की लापरवाही से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र में धार्मिक यात्राओं का समय होने से इस मार्ग पर पदयात्रियों की संख्या भी बढ़ने को है, जिससे हादसे की आशंका और अधिक बढ़ जाने वाली है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो किसी बड़े हादसे के लिए टोल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

सैनी समाज की जन हुंकार:11 सूत्री मांगों को लेकर बनेठा, उनियारा क्षेत्र से जयपुर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हुए शामिल

 महेंद्र कुमारसैनी स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट उनियारा उपखंड क्षेत्र के माली समाज द्वारा मंगलवार को एक...

पद्मश्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव- 2026 का शुभारंभ

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में आयोजित चित्तौड़गढ़...