लीलन सुपरफास्ट 4 दिन आंशिक रद्द रहेगी, जैसलमेर से फुलेरा तक ही चलेगी,वहीं से वापस रवाना होगी

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार यानी 12 मई से लगातार चार दिन फुलेरा और जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ये ट्रेन इन दिनों फुलेरा स्टेशन तक ही आएगी-जाएगी।सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा है।
इसी के चलते ट्रेन संख्या 12467/12468
लीलन सुपरफास्ट को 12 मई से 15 मई तक
फुलेरा-जयपुर खंड पर नहीं चलाया जाएगा
इस अवधि में ट्रेन जैसलमेर से चलकर फुलेरा तक ही संचालित होगी। फुलेरा से जयपुर के बीच का सफर यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से करना पड़ेगा।
वहीं, जयपुर से जैसलमेर जाने वाली ट्रेन भी इन्हीं चार दिनों में फुलेरा से ही जैसलमेर के लिए रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 12 से 15 मई के बीच जयपुर जाने वाले यात्री अपनी यात्रा योजना में बदलाव कर लें और फुलेरा से आगे के लिए पहले से इंतजाम कर लें, ताकि असुविधा न हो।16 मई से ट्रेन अपने नियमित रूट पर पहले की तरह चलेगी। आपको बता दें कि जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेड़ता के मेड़ता रोड बाईपास, रेण और डेगाना रेलवे स्टेशन पर ठहराव करती है।