अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।लायंस क्लब बिजयनगर क्लासिक एवं लियो क्लब बिजयनगर क्लासिक के संयुक्त तत्वावधान में होटल कोगटा पैराडाइज में ‘हौसलों की उड़ान’ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एमजेएफ लायन वी.के. लाड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एमजेएफ लायन संजय भंडारी ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गणपत बुराड़ एवं आनंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष लायन शेखर सांड ने वर्षभर उत्कृष्ट सेवाएं देने और क्लब गतिविधियों में विशेष योगदान के लिए रीजन चेयरपर्सन लायन संजय महावर को प्रतिष्ठित ‘लायन ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा। वहीं निवर्तमान सचिव लायन सौरव नागोरी ने वर्षभर किए गए सेवा कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
नवगठित कार्यकारिणी में लायन रोहित बुराड़ ने अध्यक्ष, लायन अभिषेक बाबेल ने सचिव, लायन त्रिलोक मूंदड़ा ने प्रथम उपाध्यक्ष, लायन अर्पित मित्तल ने द्वितीय उपाध्यक्ष एवं लायन गौतम भलावत ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं लियो अनिकेत सांड ने लियो क्लब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर क्लब परिवार का विस्तार करते हुए लायन सुमित शर्मा एवं लायन संजय सुराणा को भी सदस्यता ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह का संचालन द्राक्षी मित्तल ने किया।
कार्यक्रम में दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र पीपाड़ा, राकेश रांका, राजू लोढ़ा, पवन मंडिया, आशीष सांड, आशीष पटोदी, प्रमोद पटोदी, पंकज पीपाड़ा, प्रशांत, गौतम महावर, मुकेश, दुलराज खाबिया, विकास कोठारी, अखिल कोटेचा, आकाश चोरड़िया, अरिहंत लोढ़ा, शोभित तातेड़, हेमंत डूंगरवाल सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन रोहित बुराड़ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष में सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया।
