लायंस क्लब बिजयनगर क्लासिक की साधारण सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल|लायंस क्लब बिजयनगर क्लासिक की साधारण सभा का आयोजन बुधवार को सत्र 2025-26 के अध्यक्ष लायन शेखर सांड की अध्यक्षता में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभा में क्लब के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लायन रोहित बुरड़ को अध्यक्ष, लायन अभिषेक बाबेल को सचिव, लायन गौतम भलावत को कोषाध्यक्ष, लायन त्रिलोक मूंदड़ा को प्रथम उपाध्यक्ष एवं लायन अर्पित मित्तल को द्वितीय उपाध्यक्ष चुना गया।
सभा में क्लब के लिए गर्व का विषय यह भी रहा कि क्लब सदस्य लायन संजय महावार को डिस्ट्रिक्ट 3233-E2 सत्र 2026-27 का रीजन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में लायन सौरभ नागौरी, लायन हेमंत डूंगरवाल, लायन अरिहंत लोढ़ा, लायन दीपक माहेश्वरी, लायन नरेंद्र पिपाड़ा, लायन मुकेश टायल, लायन निहाल मूणोत, लायन राजेंद्र लोढ़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभा में सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम क्लब को सेवा, मित्रता एवं सामाजिक कार्यों में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।