Homeराजस्थानकोटा-बूंदीलायंस क्लब कोटा ने वर्षभर में किए 8000 निःशुल्क नेत्रजांच की,907 यूनिट...

लायंस क्लब कोटा ने वर्षभर में किए 8000 निःशुल्क नेत्रजांच की,907 यूनिट रक्तदान,08 नेत्रदान

137 सेवाभावी सदस्यों को मिला सम्मान, नेत्रदान-रक्तदान,नेत्रचिकित्सा में स्थापित किए नए मानदंड
“माता-पिता की सेवा करना भी लायंस में सेवाकार्य — अनिल नाहर

कोटा। शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लायंस क्लब कोटा द्वारा सत्र 2024-25 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। क्लब भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में वर्षभर निरंतर सेवा में संलग्न रहने वाले 137 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी अनिल नाहर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिला गवर्नर वीडीजी सी पी विजयवर्गीय, पीडीजी सुरेश गोयल, क्लब अध्यक्ष प्रमोद विजय एवं सचिव वीरेंद्र विजय भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन एमजेएफ अशोक नुवाल एवं सुधाकर बहेडिया द्वारा किया गया।

लायन्सवाद के मूल सिद्धांतों पर जोर
मुख्य अतिथि पीडीजी अनिल नाहर ने लायन्सवाद के मूल सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए कहा कि लायंसवाद केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, अपितु यह एक जीवनशैली है—माता-पिता की सेवा, परिवार की शांति और समाज में समरसता लाना इसकी नींव है।””माता-पिता की सेवा करना भी लायंस में सेवाकार्य है।” उन्होंने क्लब के 8 बड़े प्रोजेक्टों की सराहना करते हुए इन्हें निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि 63 वर्षों के बाद सत्र 2025-26 में पहली बार महिला अध्यक्ष नियुक्त की जा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीडीजी नाहर ने जेनरेशन गैप को कम करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में युवाओं के लिए नए क्लब बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने 16 विशिष्ट सदस्यों को विशेष पिन लगाकर सम्मानित किया।

नए मापदंड स्थापित करें
वीडीजी सी पी विजयवर्गीय ने क्लब के वर्षप्रयांत सेवाकार्यों की प्रशंसा करते हुए नए मापदंड स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने शेर-शायरी के माध्यम से अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रखी। पीडीजी सुरेश गोयल ने नेत्रदान एवं रक्तदान के महत्व को बताते हुए 907 यूनिट रक्तदान एवं 8 नेत्रदानों के लिए क्लब की विशेष प्रशंसा की।

सेवा की मिसाल लांयस क्बल
अध्यक्ष प्रमोद विजय ने अपने स्वागत भाषण में वर्षभर की गई सेवाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब द्वारा आयोजित 20 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में 4,520 मरीजों की नेत्रजांच की गई। इनमें से 1,150 मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन कराए गए तथा 3,250 लोगों की रक्तचाप एवं मधुमेह की निःशुल्क जांच की गई। रक्तदान के क्षेत्र में भी क्लब ने अनुकरणीय कार्य किया है। 7 रक्तदान शिविरों में 907 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिक्षा क्षेत्र में योगदान देते हुए 8 राजकीय विद्यालयों में 3,480 बच्चों की नेत्र जांच की गई और 260 बच्चों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।

व्यापक सामाजिक सेवाओं का दायरा
सचिव वीरेन्द्र वियज ने बताया​ कि क्लब की सेवाओं में 8 नेत्रदान, जीवदया, पौधारोपण, स्कूलों में फर्नीचर प्रदान करना भी शामिल रहा। ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान के तहत 5,750 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु 501 वस्त्रों का वितरण, महिला सशक्तिकरण, 24 शिक्षकों एवं 180 वृद्धजनों का सम्मान जैसे अनेक सराहनीय कार्य संपन्न किए गए।

सम्मानित सदस्यों की सूची
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद विजय, एमजेएफ अशोक नुवाल, वीरेंद्र विजय, सुधाकर बहेडिया, राजकुमार जाखेटिया, प्रभा विजय, राम मदनानी, आनंद राठी, अजय गुप्ता, डॉली मदनानी, अनिल डागा को लायन विशेष पिन प्रदान किया गया। समारोह में क्लब सदस्य सुरेश बंसल, अरुण तुलसीयान, रमेश कालानी, सोनल शर्मा, मुकेश विजय,रमेश व्यास,राजकुमार लड्डा,अरविंद गुप्ता,सर्वेशवर काबरा एवं अन्य क्लबों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES