उदयपुर |स्मार्ट हलचल|क्लब प्रवक्ता डॉ. मीना बाबेल ने बताया कि लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी द्वारा आयोजित अष्टम सामान्य सभा के अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ चतुर के सान्निध्य में पूर्व प्रांतपाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में लायंस क्लब के वरिष्ठ एवं समर्पित पदाधिकारियों श्री वी.के. लडिया, श्री आर.एल. कुणावत, श्री अरविंद चतुर, श्री अनिल नाहर एवं श्री संजय भंडारी को समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
प्रो. कर्नल एस.एस. सारंग
देवोत कुलपति – राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी रहे l
कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन अजय मोर और जॉन चेयरपर्सन
डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों एवं स्थायी सामाजिक परियोजनाओं—जैसे स्वास्थ्य सेवा, नेत्रदान, रक्तदान एवं अन्य जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स—पर विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी गतिविधियों की जानकारी सचिव श्री यतिंद्र सिंह बाबेल द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री मनीष शर्मा द्वारा किया गया।
