Homeराजस्थानअलवरऑपरेशन सिन्दूर पर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित

ऑपरेशन सिन्दूर पर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित

स्मार्ट हलचल|पावटा,भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गये ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के पश्चात अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रांतीय बैठक से लौटते समय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन बिहारी पाठक एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० ओम प्रकाश भार्गव के पावटा आगमन पर साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में इकाई अध्यक्ष नवनीत गौड़, महामंत्री शिवम विशेष एवं मुकुन्द माधव द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर पर शौर्यपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन बिहारी पाठक, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० ओम प्रकाश भार्गव , इकाई संरक्षक पुरुषोत्तम कृष्ण मिश्रा द्वारा अपने संयुक्त उद्बोधन में बताया गया कि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों ने दुनिया के समक्ष अपनी जीवंत सैन्य क्षमता का प्रमाण प्रस्तुत किया है । भारतीय सेना द्वारा बहादुरी के साथ जवाबी कार्रवाई की गई है । भारत ने सदैव दृढ़तापूर्वक आतंक का प्रत्युत्तर दिया है। कार्यक्रम में खण्ड कार्यवाह रघुनंदन मिश्रा, इतिहास संकलन समिति के पदाधिकारी धर्मपाल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता नित्येन्द्र मानव, अंकित गौड़ उपस्थित रहे । पदाधिकारियों एवं उपस्थिति सदस्यों द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों एवं वर्तमान भारतीय नेतृत्व का अभिवादन किया गया एवं राष्ट्र को ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता की बधाई दी गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES