Homeसीकर​रामदेवरा की बेटी कंचन ने फुटबॉल में बढ़ाया मान, राष्ट्रीय स्तर पर...

​रामदेवरा की बेटी कंचन ने फुटबॉल में बढ़ाया मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर लौटने पर भव्य स्वागत ​

बजरंग आचार्य

स्मार्ट हलचल| स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामदेवरा (चूरू )की कक्षा 9 की होनहार छात्रा कंचन भाम्बू द्वारा राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर लौटने पर ग्राम वासियों और विद्यालय परिवार ने अभूतपूर्व स्वागत किया। कंचन ने झारखंड के रांची में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
​डीजे की धुन और विजय रैली के साथ हुआ आगमन
​कंचन के गांव जसरासर पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। जसरासर से रामदेवरा विद्यालय तक कंचन को एक सुसज्जित गाड़ी में बिठाकर डीजे के साथ भव्य रैली के रूप में लाया गया। रास्ते भर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर और जयकारे लगाकर बेटी का उत्साहवर्धन किया।
​विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह
​विद्यालय पहुंचने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश भाम्बू ने अतिथियों का स्वागत किया और कंचन की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने कंचन को मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि शीशपाल भाम्बू, संपत प्रजापत, दौलत राम प्रजापत, लक्ष्मीचंद भाम्बू, प्रकाश भाम्बू, नौरंगराम, सुभाष भाम्बू उपस्थित रहे। साथ ही खेल प्रतिभा को तराशने वाले पीटीआई संजय शर्मा, सुरेश पंवार, रमेश सरावग, रामप्रताप स्वामी, तपेंद्र जांगिड़ और प्रताप ओला ने भी छात्रा को बधाई दी।
​इस दौरान संज्ञा शर्मा, संगीता, सुनीता बुडानिया, सुमन मोठसरा, उदासर प्रधानाचार्य मेघदान चारण, पीईईओ यशपाल बेनीवाल, कांगड़ा प्रधानाचार्य अविनाश सारण और दिलीप सहारण सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES