Homeभरतपुरलोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग का आयोजन

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग का आयोजन

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग का आयोजन।

ब्रीफिंग में पुलिस/आर.ए.सी./सी.ए.पी.एफ. फोर्स एवं होमगार्ड / बॉर्डर होमगार्ड के 1400 अधिकारी / जवान शामिल।

स्वतन्त्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु जिला पुलिस अलर्ट। अधिकारियों/कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश दिये।
झालावाड़/स्मार्ट हलचल/पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु द्वितीय चरण के चुनाव दिनांक 26.04.2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने एवं आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने हेतु आज दिनांक 24.04.2024 को सांय 04.00 पी.एम. पर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झालावाड़ में मन पुलिस अधीक्षक द्वारा चिंरजीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ व विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस / आर.ए.सी./सी.ए.पी.एफ. फोर्स, होमगार्ड एवं बॉर्डर होमगार्ड के अधिकारियों / जवानों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस / आर.ए.सी./सी.ए.पी.एफ. फोर्स, होमगार्ड, बॉर्डर होमगार्ड एवं बाहर के जिले आयुक्तालय जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर एवं पी.टी.एस. झालावाड़ के करीब 1400 अधिकारी / जवान उपस्थित रहे। जिनको आदर्श आचार संहिता की पालना के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन रहते हुऐ उच्च आचरण बनाये रखने, किसी भी स्थिति में किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करने, पूर्ण सावधानी व सुरक्षित रूप से ड्यूटी करने एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान Do and Not Do के बारे में समझाईश की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES