Homeराजस्थानकोटाखेड़ारामपुर चोराये पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया भव्य स्वागत

खेड़ारामपुर चोराये पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया भव्य स्वागत

Published on

!! !!

खेड़ारामपुर.स्मार्ट हलचल|ताथेड़ भाजपा युवा मोर्चा मंत्री पवन सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को भांडाहेड़ा में शिलान्यास कार्यक्रम में जाते समय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का खेड़ारामपुर चोराये पर रतन रेजीडेंसी पर 51 किलो की माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का भी स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
लोगो द्वारा लोकसभा अध्यक्ष बिरला को गांव में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
पवन सैनी द्वारा स्पीकर ओम बिरला को भोजपुरा गांव से झालीपुरा तक खेतों तक जाने का रास्ता खराब होने की समस्या से अवगत कराया एवं नवीन सड़क बनाने की मांग की व कलाल समाज द्वारा समाज के लिए भवन निर्माण कराने की मांग, इसके साथ भगवती कुशवाह ने बालिका स्कूल के लिए नवीन भवन निर्माण कराने मांग की जिस पर बिरला द्वारा समस्त समस्याओं को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान देहात जिला मंत्री रामविलास सुमन,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, ताथेड़ मण्डल प्रतिनिधि प्रतापसिंह चौहान, जिला मीडिया सयोंजक नरेंद्र चौहान,महिला मण्डल अध्यक्ष भगवती कुशवाह,मंडल उपाध्यक्ष अटलबिहारी सुमन अक्षय सुमन, कलाल समाज अध्यक्ष राजू पारेता,मंत्री धनराज अजमेरा,सुनील मेघवाल,बादल नायक,हरिश राठौर ,सीमा सुमन भरत गुर्जर,रमेश सैनी,अनिल पांचाल,दुर्गा शंकर सुमन,हरिप्रकाश पारेता,ओमप्रकाश सैनी, हरिओम नागर, ललित प्रजापति,नितिन सुमन, अरविंद सत्यनारायण सुमन नमन सैनी लेखराज मेघवाल. मनीष जांगिड़ ,ताराचंद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल?

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|जिले की उनियारा पंचायत समिति (मु. अलीगढ़) क्षेत्र की ग्राम...

महावीर नगर प्रथम सफेद मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, 32 अर्घ्य समर्पित

कोटा। स्मार्ट हलचल|महावीर नगर प्रथम स्थित सफेद जैन मंदिर में अष्ठाहनिका महापर्व के अंतर्गत...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...