Homeराजस्थानअलवरलोकदेवता देवनारायण महाराज का मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन

लोकदेवता देवनारायण महाराज का मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन

बानसूर। स्मार्ट हलचल|नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मामोड में शुक्रवार लोकदेवता देवनारायण महाराज का मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मामोड धाम से गुणी वाले देवनारायण मंदिर तक निकाली गई भव्य ध्वजा व कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए मंदिर की ओर बढ़े। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती नजर आईं, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा।‌ गढ़ी–गुणी स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में मेले व भंडारे का आयोजन किया गया, जहां दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम में पुजारी फूलाराम, रामप्रताप भरगढ़, रोहिताश, अशोक, विक्रम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं व युवा मौजूद रहे। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES