शाहपुरा@(किशन वैष्णव )प्र.सिं.बा. राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय शाहपुरा स्थानीय इकाई संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयन्ती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सुरेश चन्द्र सेन विभाग बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीलवाड़ा रहे।उन्होने अपने बौद्धिक व्याख्यान में न्यायप्रिय,लोक कल्याणकारी, असाधारण शासनकर्ता, पर्यावरण संरक्षक, किसान, महिला व जनजाति संरक्षक,मंदिरों की जीर्णाेद्धारक लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सेन ने बताया कि मल्हार राव द्वारा उन्हें अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने से लेकर शासन प्रशासन में उनकी दक्षता एवं धार्मिक कार्याें में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से बताया एवं भूले बिसरे देश के नायको से प्रेरित होने के लिए विद्यार्थियों को आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा द्वारा एवं संचालन तोरन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में इकाई प्रमुख डाॅ. रंजीत जगरिया एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।