Homeभीलवाड़ालोकसभा चुनावों में 25 कमल खिलाने की तैयारी पूरी - प्रदेशध्यक्ष सी...

लोकसभा चुनावों में 25 कमल खिलाने की तैयारी पूरी – प्रदेशध्यक्ष सी पी जोशी

बृजेश शर्मा

भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के जयपुर से चित्तौड़ जाते समय भदाली खेड़ा चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी रतनलाल गाडरी, विधायक उदयलाल भडाना, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक के सान्निध्य में पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने पगड़ी बांधकर एवं माल्यार्पण द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भीलवाड़ा की धरा पर भाजपा जिला संगठन की ओर से स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के प्रश्न पर कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव के समय तैयारी करने वाली पार्टी नही है। यह काम तो कांग्रेस का है जो सिर्फ चुनाव के समय नजर आती है। भाजपा राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानकर अनवरत चलती रहने वाली पार्टी है इसीलिए देश की जनता का विश्वास पार्टी के साथ सदैव बना रहा है। कोरोनाकाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार होते हुए भी कांग्रेस के नेता और मंत्री फाइव स्टार होटलों से नही निकले उस वक्त भाजपा के कार्यकर्ताओ ने सेवा के संकल्प के साथ आम जनता के दुख दर्द को बांटा। आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में 25 कमल खिलाने की पूरी तैयारी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES