Homeभीलवाड़ालूट के इरादे से ई मित्र संचालक पर फायरिंग से फैली दहशत,...

लूट के इरादे से ई मित्र संचालक पर फायरिंग से फैली दहशत, गले में फंसी गोली हायर सेंटर रेफर

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । जिले के मांडल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां कुछ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशो ने ई मित्र संचालक पर हमला कर फायरिंग की जिसमे संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चौराहे पर सिडियास निवासी ईमित्र संचालक प्रकाश वैष्णव पर गुरुवार देर शाम लूट की नीयत से आए तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशो ने हमला करने के बाद फायरिंग की जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए । पीड़ित को घायल अवस्था में भीलवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया युवक के गले में गोली फंसी होने से हालत काफी नाजुक बताई जा रही है । वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । फायरिंग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह सहित मांडल थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली और हमलावरों को पकड़ने के लिए जिलेभर में नाकाबंदी लगाई गई ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES