महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/ नगर फोर्ट बनेठा कस्बें में स्थित महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में महावीर जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। समाज के हरीश जैन पाण्डया ने बताया कि अल सवेरे चन्द्रप्रभू जिनालय से भगवान महावीर के जयकारों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। वही महावीर बिचला जैन मंदिर में मूलनायक महावीर स्वामी पर वृहत शांतिधारा करने का सौभाग्य निर्मल कुमार,सुरेन्द्र कुमार,अमन पाण्डया को प्राप्त हुआ। वही चंद्रप्रभु मंदिर में भगवान महावीर पर 108 रिद्धि स्वर्ण कलशों से महा मस्तकाभिषेक कर विश्व शांति की कामना की। तत्पश्चात जैन समाज द्वारा गाजे बाजे के साथ श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जहां भक्तों ने अपने घरों के बाहर भगवान को श्रीफल अर्घ्य चढ़ाकर अगवानी की।शोभायात्रा कस्बें के मुख्य मार्गो से होती हुई निर्मल कुंज पहुंची। जहां प्रतिष्ठाचार्य पंडित अनिल शास्त्री लावा के दिशा निर्देशन में महावीर विधान सम्पन्न हुआ। विधान समापन पर श्रीजी का कलशाभिषेक किया गया। सांयकाल महावीर जिनालय में महाआरती की गई। इस अवसर पर तेजमल,नाथूलाल,प्रवीण पांडया,धर्मेन्द्र जैन,मनोज जैन,ललित जैन सहित समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।
