जोबनेर: 29 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा और महाआरती के साथ मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
अजय सिंह (चिंटू)
जोबनेर-स्मार्ट हलचल|विप्र समाज जोबनेर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को राम द्वारा भवन में आयोजित की गई। बैठक में 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।समारोह के तहत 29 अप्रैल की सुबह 7:15 बजे से कस्बे में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बावड़ी के बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर सराय चौक, कबूतरखाना, ज्वालापोल, मिश्रों का कुआं, खाता चौक और बस स्टैंड होते हुए भूतिया धर्मशाला पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद भूतिया धर्मशाला में भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद पंगत प्रसादी का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस बैठक में वैद्य रामचरण तिवारी, नितेश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, सुरेश चंद पारीक, महेंद्र कुमार पारीक, अमित पारीक, अशोक शर्मा जोरपुरा, गिरिराज शर्मा, तरुण पारीक, रविंद्र कुमार शर्मा, गोपाल पारीक, रामकृष्ण शर्मा, और बद्री प्रसाद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भगवान परशुराम के आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।