Homeराजस्थानजयपुरजोबनेर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, वृद्धजनों का...

जोबनेर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, वृद्धजनों का हुआ सम्मान

अजय सिंह (चिंटू)

जोबनेर -स्मार्ट हलचल|भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जोबनेर कस्बे में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बावड़ी वाले हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए भूतिया धर्मशाला में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की भव्य झांकियां सजाई गईं, जिनमें उनके जीवन के विविध प्रसंगों को चित्रित किया गया।

जोबनेर थाना पुलिस भी इस शोभायात्रा में न केवल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही, बल्कि सक्रिय रूप से शोभायात्रा में सम्मिलित होकर जनसहयोग का संदेश दिया। कस्बे के विभिन्न समाजों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं ने “जय परशुराम” के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों की ओर से सभी के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कोई असुविधा न हो। विप्र समाज की ओर से विशेष रूप से वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बुजुर्गों को शॉल व सम्मान चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भूतिया धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन में महावीर शर्मा, गोपाल व्यास, पं. रमाकांत जोशी, नंदकिशोर तिवाड़ी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES