Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभगवान परशुराम की निकाली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम की निकाली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम की निकाली भव्य शोभायात्रा

(शिवराज बारवाल मीना)

टोंक/उनियारा,।स्मार्ट हलचल/उनियारा उपखण्ड मुख्यालय कस्बा उनियारा में शुक्रवार को भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा बैण्डबाजों और भगवान परशुराम की सजी हुई झांकी व नारों के बीच नाचते गाते हुये विशाल भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। उनियारा में गढ रोड स्थित चार भुजानाथ के मन्दिर में सवेरे भगवान परशुराम की बा्रहमण समाज के मुकेश जोशी तथा महिला, पुरूष एवं बच्चों द्वारा पूजा की गई। भगवान परशुराम के चवर ढुलाने की बोली छुडाई। घोड़ी पर पार्षद धर्मप्रकाश शर्मा तथा भगवान परशुराम की सजी हुई झांकी के रूप में संजय शर्मा के पुत्र अमन गौत्तम घोडी पर सवार होकर ब्राहमण समाज के युवा जन एवं महिला पुरूष धर्म पताका लेकर बैण्डबाजों के साथ नाचते गाते हुये शोभा यात्रा का जुलूस रवाना हुआ। जो गणेश मन्दिर, कटला गेट, सदर बाजार, गीता भवन, जैन चेतालय मुख्य बाजार रधुनाथ जी के मन्दिर न्यू बाजार चिकित्सालय रोड, ककोड गेट, सदर सिंह सर्किल होते हुये नैनवा रोड स्थित शिव मन्दिर पहुची। जुलूस के दौरान जगह-जगह पर श्रदालुओं द्वारा भगवान की आरती उतार जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर जलपान एवं अल्पहार करवाया गया। वहीं शिव मन्दिर में महाआरती का आयोजन किया गया, महाआरती पर सुरेश कुमार पारीक ने अपने परिवार जनों के साथ आरती का लाभ उठाया।
इस दौरान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नरोत्तम लाल शर्मा, पवनेश जोशी, मनोज चर्तुवेदी, रामप्रसाद पालीवाल, महेश पारीक, अभिषेक शर्मा, राहुल शर्मा, कुलदीप पारीक, कुशाल शर्मा, परवीण शर्मा, दिनेश जोशी, दिनेश जोशी, लोकेश जोशी, गणेश जोशी, अशोक जोशी, रामप्रसाद पाण्डा, गोपाल पण्डा, महेश त्रिपाठी, लड्डू दाधिच, दुर्गेश दाधिच, चेतन रेवाल, देवेन्द्र भट्, शम्भू रेवाल, अशोक रेवाल, रवि दत्त शर्मा, छितर लाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश गौत्तम, हरिप्रसाद शास्त्री, हरिप्रसाद शर्मा, सीताराम शर्मा, विष्णु खाण्डल आदि सैकडों महिला एवं पुरूष शामिल थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES