राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल|दिगंबर जैन शीतलनाथ मंदिर में बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मन्दिर में अनेक महिला-पुरुष सजोड़े पहुच कर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद जैन समाज की ओर से भगवान पार्श्वनाथ को मोक्ष निर्माण लड्डू चढ़ाकर निर्वाण कल्याणक मनाया गया। समाज के नवयुवक मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेठी ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के अवसर पर समाज की दृष्टि, मयरा, सौम्या, पूर्वंशी, नैंनसी, मिस्टी, अपेक्षा, अतु और मनोज्ञा सहित बालक बालिकाओ ने पूरे दिन बिना पानी के उपवास की तपस्या रखकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नेमीचंद पाठोदी, विमल झाझरी, प्रकाश गोधा, जयकुमार सेठी, सुनील गोधा,श्रवण सेठी, कैलाश सेठी, धर्मचंद गोधा, सुरेश गोधा, पारस गोधा, गोपाल गोधा, निलेश गोधा, धर्म चंद कासलीवाल, राजू कासलीवाल, रवि कासलीवाल, विनय झाझरी, विकास झाझरी, अनिल झाझरी, लोकेश गोधा, अमित सेठी, बिट्टू सेठी, अंकुर सेठी, बाबूलाल सेठी, कविस व तनिस सहित समाजजन मौजूद रहे। वही महिला मण्डल की मैना सेठी, मैना गोधा, रिंकू सेठी, रचना कासलीवाल, इंदिरा पटौदी, सरला झाझरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पारसनाथ को निर्वाण लड्डू अर्पित कर पूजा-अर्चना की।वही शाम को मंदिर परिसर में भगवान की भव्य आरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।
