Homeअध्यात्मसावन के दौरान नवग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय,दूर...

सावन के दौरान नवग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय,दूर होंगी परेशानियां

 सावन महीना के आने में कुछ ही दिन रह गए हैं।  भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। शिव भक्तों के लिए सबसे खुशी बात है कि सावन की शुरुआत सोमवार को सवार्थ सिद्धि योग के साथ होगी। ज्योतिष के अनुसार, इस बार नक्षत्र कई संयोग बना रहे हैं, इसलिए आने वाला सावन महीना खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दुर्लभ घटना 72 साल बाद होगी। अगर आप सावन के महीने में कुछ खास चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं तो इससे नवग्रहों की शांति होगी और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। क्योंकि 9 ग्रहों की मजबूती सुखी-जीवन सुनिश्चित करती है। आइए जानते है सभी 9 ग्रहों के लिए ग्रह शांति के कुछ उपाय के बारे में-


सूर्य

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो आपको पूरे सावन माह में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अवश्य अर्पित करना चाहिए।


चंद्रमा

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा नीच भाव में है, तो आपको प्रतिदिन कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।


मंगल

यदि आप मंगल ग्रह को मजबूत करने की कामना रखते हैं, तो आपको सावन के महीने में शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।


बुध

बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए श्रावण माह में प्रतिदिन कच्चे दूध में पीले कनेर के फूल को डालकर शिव जी को अर्पित करना चाहिए।


बृहस्पति

यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब स्थिति में है, तो आपको प्रतिदिन जल में पीला चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।


शुक्र

शुक्र धन और सौभाग्य का ग्रह है। ऐसे में इसे मजबूत करने के लिए आपको पूरे सावन माह शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।


शनि

शनि के प्रकोप से बचने के लिए आपको पूरे सावन माह के दौरान गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।


राहु

राहु को प्रसन्न करने के लिए आपको सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर भांग चढ़ाना चाहिए, इससे आपको जल्द लाभ प्राप्त होगा।


केतु

अगर आपकी कुंडली में केतु खराब स्थिति में है, तो आपको पूरे सावन माह में शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए।


🤍

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES