( शिव लाल जांगिड़ )
लाडपुरा में श्रद्धा से मनाई देवनारायण जयंती
स्मार्ट हलचल|लाडपुरा कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर (बनी) में शनिवार को भगवान श्री देवनारायण जी का 1114वां अवतरण दिवस पर पांच क्विंटल चावल दाल का भोग लगाया गया। देवनारायण जयंती श्रद्धा उमंग और उल्लास से मनाई गई। देव जन्मोत्सव पर आसपास के गांवों से दर्शन को भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंच भगवान देवनारायण के दर्शन कर खुशहाली की कामना का आशीर्वाद लिया। पुजारी नंदलाल गुर्जर, भोपाजी भंवर लाल गुर्जर, भेरू लाल गुर्जर, ने देवनारायण भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पांच क्विंटल दाल चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक ठाकुर रणजीत सिंह शक्तावत, अध्यक्ष नंदकिशोर सनाढ्य, कालूलाल सुथार पटेल, भगवान लाल सुथार, दिनेश सिंह शक्तावत, मोडूलाल माली, शंभू लाल धाकड़, मोहन सिंह शक्तावत, शंभू गुर्जर, सहित अन्य कई समाजजन मौजूद थे।













