Homeस्मार्ट हलचलभगवान श्रीराम अकेले भाजपा के नहीं सबके है : शिवपाल सिंह यादव,Lord...

भगवान श्रीराम अकेले भाजपा के नहीं सबके है : शिवपाल सिंह यादव,Lord Shri Ram

Lord Shri Ram

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा सोचती है कि भगवान श्रीराम अकेले भाजपा के ही हैं जब कि भगवान श्रीराम के पूजक ना केवल हर वर्ग के लोग है बल्कि भगवान श्री राम को दुनिया भर में पूजा जाता है।
श्री यादव सैफई के मुचेहरा गांव में नेताजी मुलायम सिंह यादव के बाल सखा रामबहादुर मिश्रा की 89 वीं जयंती पर आयोजित क़ंबल वितरित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुबह टीवी चैनल को खोलकर सबसे पहले खबरें पहले सुनते थे लेकिन अब आजकल मोदी और योगी के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा है। मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। लगता है भगवान राम भारतीय जनता पार्टी के हैं जबकि भगवान श्री राम सबके हैं। हम सभी लोग भगवान श्री राम को मानते हैं। हमें तो लगता है सबसे अधिक गरीब पिछड़े दलित अपेक्षित लोग सबसे अधिक भगवान को मानते हैं। जितने पैसे वाले धनवान लोग है वह एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे । भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए सुबह से शाम तक केवल प्रचार कर सरकारी धन खर्च करने में जुटी हुई है। जब कि सरकार का खर्चा जो गरीबों एवं उपेक्षित लोगों की मदद के लिए होना चाहिए था वह नही हो पा रहा है। सरकार फिजूल खर्ची में जुटी हुई है।
यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ देश के पांच बड़े पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है। विदेश से कर्जा लेकर सरकार चलाई जा रही है । 2014 से पहले इस देश पर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। उस समय देश पर 56 हजार लाख कर्ज था। आज लगभग 256 करोड़ कर्जा हो गया है।
उन्होंने कहा कि देख लेना अगर देश में यही स्थिति बनी रही तो एक दिन श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे।
शिवपाल सिंह ने कहा कि एक कंबल से सर्दी बचती नहीं है लेकिन एक कंबल मिलने से कुछ तो राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा हम तो ईश्वर से प्रार्थना करते है। इतने संपन्न सभी लोग हो जाए जो किसी को कंबल मांगने की जरूरत ना पड़े। खुद के पास इतने साधन हो जाएं ऐसी यह सरकार की नीति होनी चाहिए।
वैसे तो देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री बढ़ चढ़कर बातें बहुत करते हैं बहुत सारे वायदे किए हुए है लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में बेईमानी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जो हमारे पढ़े-लिखे नौजवानो को नौकरी देने का वादा किया था। जो पूरा नही किया है।
भाजपा सरकार ने कहा था कि 2 करोड लोगों को हम हर वर्ष नौकरी देंगे अगर 2 करोड लोगों को नौकरी दिए होते तो आज 18 करोड़ नौजवानों को नौकरी मिल जाती,बहुत समस्याएं हल हो जाती ।
बेरोजगारी और महंगाई कितनी है यह किसी से छुपा नहीं है।। सबसे अधिक बिजली पर महंगाई है। जब कि जरूरत अब सभी को बिजली की है।
सरकार ने बिजली फ्री देने का वादा किया था लेकिन फ्री तो नहीं मिल रही है सिर्फ छापे और पड़ रहे हैं। इसके अलावा किसी भी सरकारी कार्यालय में जाओ वहां बिना घूस दिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। हम इस मौके पर यही कहेंगे सरकार को ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे गरीबी खत्म हो और सक्षम हो सके।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES