Homeभीलवाड़ामांडलगढ़विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राजकीय अवकाश...

विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की रखी मांग

Published on

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा । स्मार्ट हलचल।राजस्थान विधानसभा में नियम 295 के अंतर्गत महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने जांगिड़ ब्राह्मण समाज एवं समस्त शिल्पकार वर्ग के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती (माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी) पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने संबंधी विशेष उल्लेख प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृष्टि के दिव्य शिल्पकार माने जाते हैं। प्रदेश एवं देशभर के कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े सभी वर्ग श्रद्धा, हवन एवं उत्सव के साथ उनकी जयंती मनाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न समाजों एवं महापुरुषों की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित कर जनभावनाओं का सम्मान किया गया है। उसी क्रम में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की यह न्यायोचित एवं सम्मानजनक मांग है कि भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर भी राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। विधायक मीणा ने अध्यक्ष महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया कि प्रदेश की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग को स्वीकार कर समाज को सम्मान प्रदान करें। राजेंद्र मीणा ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार सकारात्मक निर्णय लेकर समाज की भावनाओं का सम्मान करेगी।

Latest articles

सूरौठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 साल से फरार 25 हजार के इनामी डकैत को दबोचा

स्मार्ट हलचल|सूरौठ। पुलिस महानिदेशक की ओर से संगठित अपराधियों, माफियाओं और हार्डकोर अपराधियों के...

डेयरी पर फायरिंग के 25000 रूपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल|सर्किल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना में चार माह से...

लाखों रुपए का बिजली बिल बकाया चलते हुई कार्यवाही

बिजली विभाग ने कई गांवों में चलाया राजस्व वसूली अभियान   स्मार्ट हलचल|बानसूर । क्षेत्र में...

पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

बानसूर। स्मार्ट हलचल|हरसौरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More like this

श्री खाटू श्याम बाबा के फाग महोत्सव के उपलक्ष में छप्पन भोग व फाग उत्सव मनाया जाएगा

शिव लाल जांगिड़ लाडपुरा । स्मार्ट हलचल । श्री श्याम परिवार द्वारा कस्बे में 21...

बेमौसम बारिश से रबी की फसलें हुई चौपट अफीम,गेंहू,जौ,सरसो फसलें बर्बाद, किसान चिंतित

काछोला 19 फरवरी- स्मार्ट हलचल| कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि...

गेणोली में देवनारायण भगवान सप्तमी बंधेज पूर्णाहुति की तैयारियां जोरों पर

मांडलगढ़, 19 फरवरी - स्मार्ट हलचल|गेणोली ग्राम में स्थित देवनारायण भगवान मंदिर में सप्तमी...