Homeराजस्थानकोटा-बूंदीमहोत्सव प्रेम,सहयोग,आपसी भाईचारे के प्रतीक - डॉ चौधरी

महोत्सव प्रेम,सहयोग,आपसी भाईचारे के प्रतीक – डॉ चौधरी

स्मार्ट हलचल देवली/देवली रावण चौक में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के तत्वाधान में गणेश महोत्सव समिति के संचालन में विशाल गणेश महोत्सव आयोजित हुआ।गणेश महोत्सव संचालन समिति के अध्यक्ष पंकज जैन और संरक्षक अशोक दुबे ने बताया की 16वे गणेश महोत्सव के मुख्य अतिथि देवली उनियारा जनसेवक,गौ सेवक,समाज सेवक,भामाशाह,शिक्षाविद डॉ शिवजी लाल चौधरी रहे।चौधरी ने गणेश महोत्सव की आयोजन समिति,विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महोत्सव से प्रेम सहयोग,सौहार्द, आपसी भाईचारे का विकास होता है तथा लोगों के विचार मिलते हैं।उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया तथा आने वाले समय में देवली उनियारा में होने जा रहे उपचुनाव में स्थानीय उम्मीदवार की मांग के साथ-साथ स्थानीय का साथ देने पर बल दिया। कार्यक्रम में देवली नगर पालिका के अध्यक्ष नेमीचंद जैन देवली,पुलिस वृताधिकारी राम सिंह जाट,देवली नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन जितेंद्र चौधरी,संजय सिंघल,विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण साहू,शहर अध्यक्ष आशीष पंचोली, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, संचालन समिति अध्यक्ष पंकज जैन, संरक्षक अशोक दुबे,भरत सिंह, भामाशाह भंवरलाल डीडवाना,सुरेंद्र डीडवानिया,शिवराज बाउजी,अजय आर्य,नोरतमल नामा,मनीषा जैन, सभी आयोजन समिति कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता,बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा हजारों गणेश भक्त उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES