लुहारिया, जगदीशचंद्र शर्मा । मांडल उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय -लुहारिया का 12 वीं (कला) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय स्टाफ से वरिष्ठ अध्यापक राधेश्याम डाकौत ने बताया कि आज घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय स्टाफ साथी व बच्चों की मेहनत से परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है।12 वीं के 19 विद्यार्थियों में से 15 ने प्रथम स्थान व 04 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।02 बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार के अंक प्राप्त किए हैं –
(पिंका गाडरी =91.40, माया गाडरी =90.40), जगदीश बैरवा=91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ ही इतिहास में 100 में से 100 अंक प्राप्त किया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नारायण लाल सेन ने सभी स्टाफ साथियों को बधाई व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना। ग्रामीणों ने विद्यालय में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के बावजूद श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की।
