“प्रेम मय हो जिंदगी” गीत संग्रह को सब ने सराहा
किशन खटीक
रायपुर 15 मई, स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में गीत संग्रह “प्रेम मय हो जिंदगी” के लेखक एवं गीतकार, साहित्यकार मूमल राजगोपाल का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि मूमल राजगोपाल द्वारा साहित्य के क्षेत्र में प्रेम मय हो जिंदगी गीत संग्रह पुस्तक का लेखन कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाते हुए युवाओं को साहित्य के क्षेत्र में प्रेरित कर रहे हैं। इसी प्रेरक अभियान में कोशीथल विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक भाई बहनों द्वारा गीतकार मूमल का माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर कवि बद्री वसंत लोहार व रमेश चंद्र वैष्णव ने मूमल के श्रेष्ठ जीवन पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सत्यनारायण गुर्जर, प्राध्यापक प्रभु लाल शर्मा, कुलदीप कुमार, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शेखावत, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा राकेश खटीक, कंचन सोनगरा, वासवदत्ता खंडेलवाल, आशा जीनगर, दिनेश कुमार दाधीच, रुखसाना बानो, जगदीश चंद्र जाट, संदीप दाधीच, आरिफ मोहम्मद छिपा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
