माँ दधिमथी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की धूम: अनुष्ठान और भक्ति का संगम

भीलवाड़ा। शहर के आजादनगर स्थित माँ दधिमथी मंदिर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान के तहत मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान है।

​भक्तिमय वातावरण और दैनिक कार्यक्रम

​नवरात्रि के प्रारंभ से ही मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी हुई है। भक्तों की अटूट आस्था के बीच यहाँ प्रतिदिन शास्त्रोक्त विधि-विधान से निम्नलिखित अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं: ​अलसुबह माता का पंचामृत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। विश्व शांति और खुशहाली की कामना के साथ प्रतिदिन यज्ञशाला में आहुतियाँ दी जा रही हैं। सुबह-शाम होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। रात्रि में स्थानीय गायकों द्वारा माता के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, पोढावना हो रहा,जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया है। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा नवरात्रि की अष्टमी तिथि को विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस दिन माता का कंकु अभिषेक और विशेष महायज्ञ का आयोजन होगा। नवरात्रि के उपलक्ष्य में 101 कन्या पूजन ओर भोजन भी करवाया गया।