अजीम खान चिनायटा
स्मार्ट हलचल,हिंडौन/उपखंड क्षेत्र के गांव चिनायटा में मां चामुण्डा देवी का वार्षिक मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास से भरा। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के महंत रामलालदास महाराज ने फीता काट कर की। महंत रामलालदास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिनायटा के मां चामुंडा देवी मंदिर में मेला भरा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां चामुण्डा देवी के दर्शन कर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में मिठाइयां, खिलोने व श्रृंगार की दुकानें लगाई गईं। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेले में सुबह 10:00 बजे से सुरेंद्र सिंह बेनीवाल एंड पार्टी की तरफ से रागिनी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व रात 10:00 बजे से गायक कृष्णा गुर्जर और पार्टी की तरफ से देवी मां का जागरण कार्यक्रम किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अजीम खान चिनायटा ने बताया कि मेले में सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया एवं मेले में लगे झूलों का बच्चों ने लुत्फ उठाया। मेले में पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। मेले में महिला, पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
