अष्टमी पर माँ घाटाराणी मंदिर के दान पात्र खुले, ₹1.82 लाख से अधिक राशि प्राप्त

जहाजपुर।स्मार्ट हलचल|अष्टमी तिथि (24 अप्रैल 2026) के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध माँ घाटाराणी मंदिर में मंदिर समिति द्वारा दान पात्र खोले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि की गणना की गई, जिसमें कुल ₹1,82,893 की राशि प्राप्त हुई।
मंदिर समिति के अनुसार पहाड़ी स्थित मंदिर के दान पात्र से ₹49,675, नीचे मंदिर परिसर में सीढ़ियों के पास रखे दान पात्र से ₹98,576 प्राप्त हुए। इसके अलावा दुकान किराया मद से ₹2,100, बर्तन रसीद से ₹27,042 तथा विकास रसीद से ₹5,500 की आय हुई।
समिति सदस्यों ने बताया कि प्राप्त समस्त राशि मंदिर के विकास, रखरखाव एवं धार्मिक गतिविधियों में उपयोग की जाएगी। उन्होंने सभी दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को मंदिर के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अंत में श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के जयकारों के साथ माँ घाटाराणी के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की।