Homeराजस्थानगंगापुर सिटीजादूगर विराट मैजिक शो की शुरुवात से पहले हुई प्रेसवार्ता आयोजित

जादूगर विराट मैजिक शो की शुरुवात से पहले हुई प्रेसवार्ता आयोजित

जादूगर विराट मैजिक शो की शुरुवात से पहले हुई प्रेसवार्ता आयोजित

सवाई माधोपुर।स्मार्ट हलचल/जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल में जादूगर विराट मैजिक शो शनिवार शाम 7 बजे से शुरू किया जाएगा।मैजिक शो की शुरुवात से पूर्व जादूगर विराट की टीम ने आलनपुर लिंक रोड स्थित हीरो शोरूम पर मीडिया के साथ एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मैजिक शो को लेकर जानकारी दी।प्रेसवार्ता में जादूगर विराट की टीम ने पत्रकारों को बताया की 13 जुलाई 2024 शनिवार शाम 7 बजे से प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल में जादूगर विराट के मैजिक शो की शुरुवात होगी।उन्होंने बताया की मैजिक शो सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 से 3 व शाम 7:00 से 9:00 बजे तक प्रतिदिन दो शो आयोजित होगे एवं शनिवार और रविवार को तीन भागों में मैजिक शो दिखाए जाएंगे। जादूगर विराट के मैजिक शो में जादूगर द्वारा एक से बढ़कर एक हैरत अंग्रेज जादू दिखाए जाएंगे। मैजिक शो में आमजन के लिए 100,200 और 300 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट की दर होगी। जादूगर विराट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैजिक शो में स्कूल एवं संस्थाओं के लोगों को विशेष छूट दी जाएगी। प्रेस वार्ता में जादूगर विराट के द्वारा मौजूद पत्रकारों को ताश के पत्तों का मैजिक भी जादूगर के द्वारा दिखाया गया इसके बाद जूनियर जादूगर ने हीरो शोरूम से आंखों पर पट्टी बांधकर पुराने शहर और बजरिया में बाइक चलाई जो बजरिया प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल जाकर पहुंचने के बाद समाप्त हुई। जूनियर जादूगर को आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाता देख लोग आश्चर्यचकित हो उठे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES