अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।अखिल राजस्थान मेघवंशी मेघवाल महासभा संस्था, ब्यावर के तत्वावधान में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष जीवन राम मेहरा एवं 10वें सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष सूरजमल सुवाल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का 10वां भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 15 नवंबर 2026, दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अतिथियों द्वारा विवाह सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
सामाजिक सरोकार: अनाथ व दिव्यांग वर-वधु को मिलेगी पंजीयन में भारी छूट
बैठक में समाज हित में बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की गई कि ऐसी बेरोजगार युवतियां जिनके माता-पिता नहीं हैं, उनका पूर्णतः निःशुल्क (100% छूट) पंजीयन किया जाएगा। इसके साथ ही बेरोजगार युवकों तथा दिव्यांग वर-वधु को आधी (50%) पंजीयन राशि की छूट दी जाएगी। विवाह सम्मेलन के फॉर्म हेतु संस्था के संरक्षक भगवान सहाय जारोडीया (सम्पर्क: 9460356817) को अधिकृत किया गया है।
विवाह समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, 18 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए विवाह समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 18 कर्मठ सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित सदस्यों में उदाराम धोधावत, नेना राम ट्रेडिया, लाला राम कतिरिया, मोहन प्रकाश कमालिया, दिनदयाल नगोंडा, चुन्नी लाल गहलोत, छगनलाल धोधावत, गंगा सिंह परिहार, सूरज मेघवंशी, बाबूलाल गुजरिया, कैलाश पंवार, सीता राम भागडा़, प्रहलाद गहलोत, मोहन लाल गोधा, देवेन्द्र पीपरवाल, अरविंद कुमार, प्रभू लाल हटेला एवं मदन लाल बामनिया शामिल हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में रूपरेखा तैयार
बैठक का संचालन व मार्गदर्शन संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य हजारीलाल भाटी, भगवान सहाय जारोडीया एवं रामलाल मेहरा द्वारा किया गया। संस्था के मुख्य पदाधिकारियों में अध्यक्ष जीवन राम मेहरा, सचिव नरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष भँवरलाल पलासिया, विवाह समिति के अध्यक्ष सूरजमल सुवाल, उपाध्यक्ष कैलाश राम तड़दीया, सचिव चिराग मेघवाल और कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मेहरा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
समाज बंधुओं ने लिया भव्य आयोजन का संकल्प
इस गरिमामयी बैठक में समाज के कई प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से:
नवयुवक अध्यक्ष अनिल कटारिया, अजित राम गहलोत, लेखराज ट्रेडिया, दीपक रॉय कमालिया, रामेश्वर लाल मेहरा, ओमप्रकाश बरवड, जसवंत कमालिया, आयदान सुवाल, किशन राज सुवाल, सुरेश कतिरिया, गणेशराम कड़ेला, दिनेश पलासिया, जसराज कटारिया, लक्ष्मण कटारिया, दिनेश कमालिया, हरजी पलासिया, शंकर कटरीया तथा बाबु लाल गुजरिया उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने आगामी विवाह सम्मेलन को सादगीपूर्ण, अनुकरणीय और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह से सामाजिक एकता मजबूत
होती है और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
