मुकेश खटीक
मंगरोप।क्षेत्र की बनास नदी किनारे स्थित स्वयंभू शिवालय बंगलेश्वर महादेव मंदिर में विश्व शांति और जनकल्याण के लिए महामृत्युंजय अनुष्ठान चल रहा है।अनुष्ठान में 11 ब्राह्मण शामिल हैं।आचार्य पंडित सत्यनारायण वेदाचार्य ने बताया कि इस महा अनुष्ठान से रोग,दोष और क्लेश दूर होते हैं। साथ ही सात प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अनुष्ठान में प्रतिदिन सभी देवी-देवताओं का आव्हान किया जाता है।लघु अभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप होता है।शाम को महाआरती होती है।इस अनुष्ठान में आचार्य पंडित सत्यनारायण वेदाचार्य के साथ ब्रह्मा पंडित कृष्णगोपाल शास्त्री, उपाचार्य कन्हैयालाल शास्त्री, दृष्टा पंडित देवीलाल शास्त्री, विष्णुकांत शास्त्री, आकाश शास्त्री, हकुमचंद, मोहित और गोविंद सहित सभी ब्राह्मण शामिल हैं।