Homeभीलवाड़ामहंत श्री 1008 रामेश्वर दास महाराज नृसिंह द्वारा खामोर का देवलोक गमन

महंत श्री 1008 रामेश्वर दास महाराज नृसिंह द्वारा खामोर का देवलोक गमन

शोभायात्रा के साथ सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

शाहपुरा@(किशन वैष्णव) क्षेत्र के खामोर में संत शिरोमणि राजस्थान में ख्याति प्राप्त महंत श्री श्री 1008 रामेश्वर दास महाराज नृसिंह द्वारा खामोर ने रविवार दोपहर 12:05 मिनट पर देह त्याग दिया।रामेश्वर दास महाराज के देवलोक गमन की खबर सुनकर गांव सहित संत समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।दोपहर बाद से सूचना पर जगह जगह से संत व महंत देवलोक गमन पुण्यात्मा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।साथ ही ग्रामीणों की भीड़ भी दर्शन के लिए नृसिंह द्वारा पहुंच रहे हैं। श्री 1008 महंत रामेश्वर दास महाराज श्वास की बीमारी को लेकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे।रविवार को दोपहर 12 बजे अंतिम श्वास ली और देह त्याग दिया।महंत रामेश्वर दास महाराज वर्षो से खामोर नृसिंह मंदिर के पीठाधीश्वर थे।90 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते देवलोक गमन हो गया।वही उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे से शोभायात्रा के रूप में नृसिंह मंदिर से शुरू होगी।भजनों और हरिकीर्तन से अंतिम यात्रा में सैकडो संत महंत और ग्रामीण पहुचेंगे।महाराज के देवलोक गमन होने से खामोर सहित क्षेत्रवासियो के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES