Homeभीलवाड़ामहंत मोहन शरण महाराज ने किया परशुराम जयंती के पोस्टर का विमोचन

महंत मोहन शरण महाराज ने किया परशुराम जयंती के पोस्टर का विमोचन

आगामी 9 व 10 मई को दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव को लेकर युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ संस्थान के सदस्यों ने महंत शास्त्री से करवाया पोस्टर विमोचन

भीलवाड़ा :- सर्व ब्राह्मण धर्मप्रेमी भक्तजनों के आराध्यदेव भगवान परशुराम महाराज के जन्म जन्मोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। जन्मोत्सव को लेकर ब्रम्हजन नाना प्रकार के आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। कुछ इसी को लेकर आज युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ संस्थान के सदस्यों ने मिलकर संस्थान की राजस्थान प्रदेशाध्यक्षा एवं गुजरात महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नीलम शर्मा एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में ग़ांधी नगर निम्बार्क आश्रम के महंत व संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक महंत मोहन शरण शास्त्री ने परशुराम महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।
परशुराम सेवा संस्थान के सचिव विकास व्यास ने बताया कि जन्मोत्सव पारदर्शी तरीके से मनाया जाएगा जिसमें 9 मई को शाम 5 बजे से 7 बजे तक विशाल वाहन रैली व इसके पश्चात सामूहिक स्नेहभोज होगा वही 10 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ संस्थान भीलवाड़ा के अध्यक्ष कमलेश पालीवाल व सुनीता व्यास ने आगामी 9 व 10 मई को दो दिवसीय भगवान परशुराम महाराज के जन्मोत्सव को लेकर अधिक से अधिक विप्रबन्धुओ को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आव्हान किया हैं। इससे पूर्व संस्थान की प्रदेशाध्यक्षा नीलम शर्मा के नेतृत्व में संस्थान के राष्ट्रीय सरंक्षक महंत मोहन शरण शास्त्री ने अपरान्ह 4 बजे निम्बार्क आश्रम परिषर में संस्थान के सभी सदस्यों की मौजूदगी में भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा बनाई गई परशुराम जन्मोत्सव समिति का समर्थन करते हुए आगामी 9 व 10 मई को जन्म जन्मोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कर संस्थान की प्रदेशाध्यक्षा नीलम शर्मा को गुजरात राज्य की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बनाये जाने पर संस्थान की महिलाओं ने पुष्पमाला व मेवाड़ी पगड़ी पहना तो पुरुषों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान भी किया।
इस अवसर पर गोपाल सुखवाल, सत्यनारायण व्यास, विकास व्यास, रवि गर्ग, दिलीप पालीवाल, पंचानन गर्ग, भंवर लाल शर्मा, मुरलीधर व्यास, विनोद ओझा, रतन लाल पारीक, आशीष जौशी, चंद्रशेखर शर्मा, नरेश ओझा, अनिल ओझा, अरविंद जौशी, राकेस आचार्य, नवीन जौशी, संजय झा, जानकी लाल सुखवाल, चितरंजन पांडे, विवेकानंद शर्मा के साथ ही महिलाओं में सुनीता सारस्वत, अंजू ओझा, सविता जौशी, सुमित्रा गर्ग, राजकुमारी गर्ग, ललिता जौशी, अपर्णा ओझा, वंदना गर्ग, सीमा शर्मा, सुमित्रा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित संस्थान के सभी महिला पुरुष मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES