Homeराजस्थानभरतपुर करौलीउप निदेशक (सीमैट) योगिंदर सिंह ने महाराजसर स्कूल का किया निरीक्षण,Maharajsar School...

उप निदेशक (सीमैट) योगिंदर सिंह ने महाराजसर स्कूल का किया निरीक्षण,Maharajsar School Inspection

Maharajsar School Inspection

| भरतपुर, 02 नबम्वर, 2023 |

स्मार्ट हलचल/आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजसर में उपनिदेशक (सीमैट) योगिंदर सिंह एवं एसोसिएट प्रोफेसर (सीमैट) उमा गौतम ने विद्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्कूल का निरीक्षण किया, साथ ही स्थानीय विद्यालय के व्यावसायिक ट्रेड वाले बच्चों से व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी ली एवं विद्यालय में चलने वाली अपेरल मेड अप एवं इलेक्ट्रिकल दोनों ही ट्रेड्स की उपयोगिता के बारे में बच्चों के ज्ञान के स्तर का निरीक्षण किया, साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के बारे में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बच्चों को प्रेरित किया | इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवर के प्रधानाचार्य हेम चंद गुप्ता भी मौजूद रहे | स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बाबूलाल कटारा ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं से अवगत कराया | निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन, समस्त स्टाफ एवं बच्चों को बधाई दी | निरीक्षण के दौरान, इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य बाबूलाल कटारा, व्याख्याता राकेश जैन, गिरधारी लाल, रवि यादव, दिलीप कुमार, लक्ष्मी कंवर, मंजूरानी शर्मा, सपना अग्रवाल, प्रेमलता, शीशराम चाहर, हरीशचंद्र सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश, महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, डालचंद शर्मा, अनिल शर्मा, सुनीता शर्मा, बैदर्भी, प्रियंका सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -