Homeभीलवाड़ामहाराणा कुम्भा ट्रस्ट के चुनाव संपन्न, 465 सदस्यों ने किया मतदान, 31...

महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के चुनाव संपन्न, 465 सदस्यों ने किया मतदान, 31 ट्रस्टी हुए निर्वाचित

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाडा।स्मार्ट हलचल|महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव निर्विवाद और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के ट्रस्टीज का चुनाव ट्रस्ट परिसर में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में ट्रस्ट के 496 आजीवन सदस्यों में से 465 सदस्यों ने मतदान कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। निर्वाचन अधिकारी राहुल देव सिंह महाप्रबंधक (जिला उद्योग केंद्र, भीलवाड़ा), अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी राम सिंह चूंडावत एवं मतदान अधिकारी गंगा सिंह राठौड़ (पूर्व विकास अधिकारी), जगदीश शक्तावत (व्याख्याता), और अजीत सिंह राठौड़ (व्याख्याता) थे। इस प्रक्रिया में कुल 31 ट्रस्टी निर्वाचित हुए। निर्वाचित ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से अपने पदाधिकारियों का निर्वाचन किया। कार्यकारिणी के प्रत्येक पद हेतु एक-एक आवेदन पत्र ही प्राप्त होने के कारण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी गंगा सिंह राठौड़ ने पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और उन्हें शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राठौड़ (डाबला), उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राणावत (जामोली), गोविंद सिंह शक्तावत (भीलवाड़ा रावला), सचिव भगवत सिंह राठौड़, (खारड़ा), सह सचिव सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (मोटरास), कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राठौड़ (नीम का खेड़ा), कार्यकारिणी सदस्य जयराज सिंह राठौड़ (बलदरखा), किरण सिंह चूण्डावत (दौलतगढ़ आसींद), धर्मेन्द्र सिंह शक्तावत (मण्डपिया शक्तावतों का), रामचरण सिंह राणावत (भूणास), योगेन्द्र सिंह राठौड़ (रूपाहेली कलाँ) नियुक्त हुये। पूर्व अध्यक्ष ठा. मणिराज सिंह लुहारिया ने चुनाव निर्विवाद और शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES