दुर्गेश रेगर
पीपलूंद। स्मार्ट हलचल।जहाजपुर उपखंड कस्बे में एकलिंग दीवान, हिंदुआ सूरज एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की 486 वीं जन्मोत्सव जन्म जयंती जहाजपुर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।* महाराणा प्रताप युवा संस्थान के सचिव महेन्द्र खटीक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बागर के बालाजी जहाजपुर बस स्टैंड से विशाल शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में दांतड़ा पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी निर्मलराम जी महाराज एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के सानिध्य में प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं आमजन शामिल हुए। आकर्षक झांकियों, देशभक्ति एवं शौर्य गीतों तथा मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का समापन नौ चौक महाराणा प्रताप उद्यान में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात पीएम श्री महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शौर्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी निर्मलराम जी महाराज, विधायक गोपीचंद मीणा, संस्थान के संरक्षक देवकिशन स्वर्णकार, मोहन सिंह कानावत, संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण पारीक, एवं मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणावत के सानिध्य में शौर्य सभा की शुरुआत हुई।
सभा के शुभारंभ में महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के प्रधान संरक्षक रहे स्वर्गीय मेजर केसर सिंह शक्तावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण पारीक, कुलदीप सिंह राणावत एवं मोहन सिंह कानावत ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्रीमती मुकुट रेगर एवं कवि वैभव भल्लार ने अपनी ओजस्वी शौर्य कविताओं की प्रस्तुति देकर वीर रस का संचार किया। महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के संयोजक वेदप्रकाश खटीक ने जहाजपुर खेल स्टेडियम का नाम “महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम” किए जाने की मांग रखी। इस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि खेल स्टेडियम का नाम महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम किया जाएगा। साथ ही मेवाड़ क्षत्रिय सभा को नगरपालिका क्षेत्र में रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। अपने उद्बोधन में विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्याग की प्रेरणा देता है तथा यह आयोजन क्षेत्र में एक मिसाल स्थापित करेगा। दांतड़ा पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी निर्मलराम जी महाराज ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती सम्पूर्ण हिन्दू समाज में ऊर्जा एवं जागरण का संचार करती है। उन्होंने समाज को एकता एवं संगठन का संदेश देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति सदैव बनी रहेगी। इस कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह राणावत ने किया।
*इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेन्द्र खटीक, प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा, देवकिशन स्वर्णकार, रामकुंवार सर्राफ, रामप्रसाद टांक, हनुमान सिंह राणावत, बनवीर सिंह राणावत, निपेन्द्र सिंह राणावत, प्रवीण खटीक, पवन वैष्णव (मनोहरपुरा), दीपक टांक, भंवर पंचोली, शिवराज टांक, ललित पारीक सहित इत्यादि गणमान्य नागरिक एवं समाजजन मौजूद रहे।
