आज भी महाराणा प्रताप जन-जन के दिलों में अजर-अमर है: विधायक आक्या।
शंभूपुरा। शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के सचिव योगेन्द्रपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के तत्वाधान में प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 485वीं जन्म जयंती पर प्रताप पार्क चित्तौड़गढ़ स्थित महाराणा प्रताप की अश्वारूढ प्रतिमा पर राजपुत समाज सहित विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में केशरिया ध्वज फहराया एवं महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
विधायक आक्या ने कहा कि महान जननायक महाराणा प्रताप ने स्वतंत्रता व स्वाभिमान की रक्षा की व अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। वे सामाजिक समरसता के प्रतिक थे, इसलिए आज भी वो जन-जन के दिलों में अजर-अमर है। हम सभी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से सीख लेनी चाहिये। इसके पश्चात सभी ने शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के संरक्षक अनिरुद्ध सिंह भाटी, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, चावण्ड सिंह चुण्डावत, जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, पूर्व कोषाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी, मनोज सोनी, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के मुकेश नाहटा, पप्पसा टांक, पारस टेलर, हर्षवर्धन सिंह रूद, भूपाल शिक्षा समिति के एमडी लाल सिंह भाटी, भंवर सिंह नेतावल गढपाछली, राधेश्याम आमेरिया, मीरा स्मृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जगदीश समदानी, शिव सेना अध्यक्ष गोपाल वैद्य, वरिष्ठ नागरिक मंच के ओमप्रकाश आमेरिया, गोपाल सिंह भाटियों का खेडा, शंकर सिंह सालरिया, गोविन्द सिंह चैहान, भूपेन्द्र सिंह डगला का खेडा, कान सिंह सुवावा, पृथ्वी सिंह हाड़ा, योगेन्द्र सिंह मखनपुरा, शिव सिंह झालरा, कमलेश गुर्जर, नाहर सिंह, रूप सिंह दुर्ग, करण सिंह राठौड, विजय माली, विरेन्द्र सिंह चैहान, दलपत सिंह चुण्डावत, उदय सिंह चैहान, बसन्त सिंह चैहान, सोमेश त्यागी, नारायण सिंह चुण्डावत, विवेकभान सिंह, विक्रम सिंह राठौड़, रामनरेश डाड, मुकेश श्रीवास्तव, सम्पत लाल न्याति, चन्द्रप्रकाश खटोड, जगदीश खटीक, दिनेश पुरोहित, मनोहर लाल मेहता, श्याम लाल गिल सहित विभिन्न संगठनों, संस्थाओं व सर्वसमाज के प्रबुद्धजन उपस्थिति रहे।