भाजपाईयों द्वारा महाराणा प्रताप शौर्य वाहन यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, अभिनंदन….

गंगापुर सिटी,स्मार्ट हलचल।गंगापुर शहर के सिसोदिया राजपूत समाज द्वारा नई अनाज मंडी से मुख्य बाजार होते हुए निकाली गई भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त भव्य महाराणा प्रताप जयंती शौर्य वाहन यात्रा का भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी शहर मंडल शहर के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास के नेतृत्व में हृदयस्थल फव्वारा चौक पर पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया उन्होंने इस अवसर पर महाराणा प्रताप के भारतीय संस्कृति में त्याग और बलिदान की गाथा को समझकर उससे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास के नेतृत्व में जगदीश गिरी,सूरजमल जाट,महामंत्री कमलेश महावर,गोविंद गुप्ता, गोपाल धामोनिया,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल,मंडल मंत्री चिरंजी लोधा,विकास सैनी,गोपाल गर्ग,नानकचंद गोयल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।